समोसे खाने से पैरामेडिकल कॉलेज की पांच छात्राएं बीमार
कन्नौज, जुलाई 7 -- तिर्वा। राजकीय पैरामेडिकल कॉलेज में सोमवार शाम को समोसे और कोल्ड ड्रिंक की पार्टी करना पांच छात्राओं को भारी पड़ गया। पार्टी के बाद रात में ही छात्राओं के पेट में दर्द शुरू हो गया। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे जब वे कॉलेज में क्लास लेने पहुंचीं, तो उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। तबीयत खराब होने पर आनन-फानन में पांचों छात्राओं अंजली, सुभी, रुबी, श्वेता और भाव्या को राजकीय मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी पाल ने तुरंत बीमार छात्राओं से मुलाकात की और उनके परिजन को घटना की सूचना दी। डॉक्टरों के अनुसार, यह मामला फूड प्वाइजनिंग का था। इमरजेंसी में करीब आठ घंटे तक चले इलाज के बाद शाम को छात्राओं की हालत में सुधार हो सका। कॉलेज प्रशासन ने हॉस्टल और आसपास के क्षेत्रों में खाने-पीने की चीजों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.