शामली, मार्च 24 -- कांधला। गांव गंगेरू में समोसे के पैसे न देने पर हुए विवाद ने भीषण हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दो युवकों ने न केवल दुकान पर अभद्रता की, बल्कि खौलता तेल फेंककर और लोहे की रॉड से हमला कर दो भाइयों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के दौरान गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। मोहल्ला रायजादगान निवासी कपिल, जो गांव गंगेरू में पिछले एक वर्ष से मिठाई एवं समोसे की दुकान चला रहे हैं। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते सोमवार को दो युवक दुकान पर समोसा खाने आए। समोसा खाने के बाद उन्होंने पैसे नहीं दिए और धमकी देकर वहां से चले गए।पीड़ित के अनुसार, मंगलवार की दोपहर वही दोनों युवक फिर से दुकान पर आए और बिना पैसे दिए समोसे खाने लगे। जब दुकानदार ने उन्हें मना किया तो आरोपियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.