नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- आम आदमी पार्टी में में शुक्रवार को उस वक्त बड़ा भूचाल आ गया जब करीब 15 साल तक अरविंद केजरीवाल के भरोसेमंद साथी रहे राघव चड्ढा ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चड्ढा अकेले नहीं थे; उनके साथ राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और अशोक कुमार मित्तल भी मौजूद थे। चड्ढा ने घोषणा की कि राज्यसभा में 'आप' के 10 में से 7 सांसद भाजपा में विलय कर रहे हैं। इस विलय के चलते उनकी राज्यसभा सदस्यता पर कोई आंच नहीं आएगी। राघव चड्ढा और 'आप' के बीच कड़वाहट लंबे समय से बढ़ रही थी। पिछले एक साल से वह पार्टी की गतिविधियों से भी दूर थे, जिसे लेकर समय-समय पर सवाल खड़े होते रहे। अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन से लेकर उनके शराब घोटाले में आरोपों से...