समोसा लेने गई भांजी लापता, मामी ने दर्ज कराई गुमशुदगी
हल्द्वानी, जून 8 -- हल्द्वानी। रामपुर रोड से एक 21 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवती घर से मामी के कहने पर समोसा लेने के लिए बाजार आई थी, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटी। पुलिस ने मामी की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक 11 मई की शाम करीब 5:30 बजे रामपुर रोड निवासी महिला ने घर आई अपनी भांजी को समोसा लेने के लिए पास की दुकान पर भेजा। काफी देर के बाद भांजी नहीं लौटी तो ढूंढखोज की गई। आसपड़ोस के अलावा रिश्तेदारी में उसे तलाश किया गया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। यह भी पढ़ें- समोसा लेने गई भांजी लापता, मामी ने दर्ज कराई गुमशुदगी पीड़िता ने बताया कि उनका हाल ही में ऑपरेशन हुआ था और घर पर कोई अन्य सदस्य न होने के कारण तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करा पाईं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.