प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 18 -- हथिगवां थाना क्षेत्र के कनपुरियान बेतीं गांव निवासी आरुष प्रताप सिंह पुत्र लल्लू प्रताप सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 16 अप्रैल की शाम करीब 6.30 बजे वह अपने दोस्तों सौरभ सिंह, राजन सिंह के साथ पुरनेमऊ चौराहे पर स्थित लक्ष्मी स्वीट हाउस पर समोसा खा रहा था। तभी पुरनेनऊ गांव के कुछ लोग पुरानी रंजिश के चलते गालियां देते हुए जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह और उसके साथी गंभीर घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित आरुष प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अभय सिंह, रुद्र सिंह, विराज सिंह, गोपी सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.