हरदोई, अप्रैल 19 -- पचदेवरा। थाना क्षेत्र के ग्राम हथौड़ा निवासी विजय बहादुर की समोसा खाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि विजय बहादुर ने माननगला स्थित राजेंद्र की दुकान से समोसा खरीदा था। समोसा खाने के कुछ ही देर बाद उसे उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत होने लगी। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.