बक्सर, मार्च 29 -- पेज तीन केलिए ----- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। समोसा खरीदने गए लड़के पर गरम तेल फेंकने और मारपीट कर अधमरा करने के आरोप में दुकानदार और उसके तीन बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। नया बाजार निवासी स्व कृष्ण मुरारी मिश्र की पत्नी मंटू देवी के मुताबिक उनका सबसे छोटा बेटा रंजीत मिश्र दो दिनों पहले बाजार समिति के पास स्थित एक दुकान पर समोसा लेने गया था। एक समोसे की कीमत पंद्रह रुपये सुन उसने कहा कि लूट मची है क्या? इसी बात पर दुकानदार हजारी शर्मा और उसके तीन बेटे रंजीत के साथ उलझ गए। उसे भद्दी गालियां दी। विरोध करने पर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। यही नहीं, दुकानदार ने गरम तेल उसके शरीर पर फेंक दिया। स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में उन्होंने हजारी शर्मा और उसके तीनों बेटों के खिलाफ नामजद मुकदम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.