समोदिया में फर्नीचर की दुकान में घुसकर कारीगर व स्वामी को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
रामपुर, मई 5 -- कोतवाली क्षेत्र के समोदिया में रविवार दोपहर दबंगों ने एक फर्नीचर की दुकान में घुसकर जमकर तांडव मचाया था। आरोपियों ने मामूली विवाद के बाद फर्नीचर की दुकान पर काम कर रहे कारीगर पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में कारीगर गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। स्वार कोतवाली के ग्राम नबीगंज (बथुआखेड़ा) निवासी महेश पुत्र रामपाल समोदिया में सलमान की फर्नीचर की दुकान पर काम करता है। महेश द्वारा दी गई तहरीर में बताया कि दिन रविवार दोपहर वह दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान क्षेत्र के ही अशोक, कलुआ व प्रताप अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि उक्त लोगों ने पहले महेश के साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडों व लोहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.