समोदिया में कलश यात्रा में गूंजे जयकारे
रामपुर, मई 31 -- समोदिया। थाना क्षेत्र के ग्राम छपर्रा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र राधा-कृष्ण के जयकारों और भक्तिमय भजनों से सराबोर हो उठा। कलश यात्रा का शुभारंभ गांव के ऐतिहासिक देवी स्थान से हुआ। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि अगले सात दिनों तक चलने वाली इस भागवत कथा में क्षेत्र के श्रद्धालु कथा व्यास के मुखारविंद से ज्ञान की गंगा में गोता लगाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.