एटा, मार्च 11 -- गांव समोखर में चिकन पॉक्स चेचक तेजी से फैल रहा है। गांव के करीब हर घर में मरीज मिल रहे हैं। बीमारी के चलते गांव में जगह-जगह चारपाई बिछी दिखाई दे रही हैं और लोग घरों में ही मरीजों की देखभाल कर रहे हैं। आरोप है कि जानकारी देने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की कोई भी टीम गांव नहीं पहुंची है। ग्रामीणों का कहना है कि चिकन पॉक्स को लेकर गांव में अभी भी माता निकलना जैसी मान्यताओं का असर है। इसी कारण कई लोग सरकारी अस्पताल जाने के बजाय प्राइवेट चिकित्सकों के यहां इलाज करा रहे हैं। कुछ परिवार तो झाड़-फूंक और घरेलू उपायों के सहारे ही मरीजों का इलाज कर रहे हैं। वहीं सूचना मिलने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। गांव के लोगों का कहना है कि अगर समय रहते स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचकर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.