एटा, मार्च 13 -- ब्लॉक मारहरा क्षेत्र के गांव समोखर में चिकन पॉक्स की बीमारी फैल गई है। जानकारी मिलने पर गुरुवार को गांव में दो स्वास्थ्य टीम पहुंची। टीमों ने गांव में 65 लोगों की जांच की। इसमें 14 नए चिकन पॉक्स रोगी और मिले हैं। इसके बाद गांव में चिकन पॉक्स रोगियों की संख्या डेढ़ दर्जन से अधिक हो गई है। टीमों ने जांच कर मरीजों को उपचार दिया है। गुरुवार को जिला सर्विलांस अधिकारी एवं एसीएमओ डा.सतीश चंद्र नागर, प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह, सीएचसी निधौली कलां एमओआईसी डा. अनुज कुमार के नेतृत्व में आरबीएसके टीम, एमएमयू यूनिट गांव समोखर में पहुंची। दोनों टीमों ने गांव में 65 मरीजों को जांच कर उपचार दिया है। जांच में 14 नए चिकन पॉक्स रोगी मिले हैं। साथ में अन्य बुखार, सर्दी, जुकाम के मरीजों को भी जांच कर दवा दी गई। इसके बाद गांव में ...