मिर्जापुर, जनवरी 5 -- मिर्जापुर, संवाददाता l कार्यभार संभालने के बाद केबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने सोमवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के चल रहे सेमेस्टर परीक्षा के दौरान आंतरिक सचल दल के साथ परीक्षा कक्षों में परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली और सी सी कैमरों का निरीक्षण किया। प्राचार्य ने परीक्षार्थियों को स्मार्ट वॉच, मोबाइल फोन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज को परीक्षा कक्ष में न लाने की शख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान अनुचित सामग्री का प्रयोग करते हुए पाया गया तो उसे किसी भी दशा में नहीं बख्शा जाएगा। इस मौके पर आंतरिक सचल दल के सदस्य डॉ के एम द्विवेदी, डॉ संगीता मालवीय, डॉ सुभाष पांडेय तथा कक्ष निरीक्षक डॉ अमित कुमार और मुकेश कुमार उपाध्याय आदि उपस्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.