कटिहार, फरवरी 4 -- समेली,एक संवाददाता एग्रीस्टैक परियोजना अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री एवं ई-केवाईसी कार्य को गति देने के लिए समेली प्रखंड में अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है। बीडीओ सत्येन्द्र सिंह प्रखंड क्षेत्र की सभी पंचायतों में लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।अभियान में लगे कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। बीडीओ सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार 31 जनवरी से 6 फरवरी तक निर्धारित अवधि में फार्मर रजिस्ट्री एवं ई-केवाईसी का कार्य हर हाल में पूर्ण किया जाना है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक पंचायत में स्थैतिक एवं मोबाइल टीम गठित कर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सभी टीमों को सुबह 6 बजे से कार्य प्रारंभ करने, प्रति दो घंटे पर प्रगति रिपोर्ट देने तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य निष्पादन का निर्देश दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.