कटिहार, जून 17 -- समेली,एक संवाददाता नशा मुक्त भारत अभियान के प्रखंड परिसर समेली में नशा मुक्ति सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड कार्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान बीडीओ सत्येन्द्र सिंह ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते हैं और देश एवं समाज के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। नशा युवाओं की शक्ति को कमजोर करता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं नशे से दूर रहते हुए परिवार, मित्रों और समाज को भी नशामुक्त बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए।उन्होंने यह भी पढ़ें- नगरनौसा में नशामुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प कहा कि बदलाव की शुरुआत स्वयं से होती है। सभी लोग मिलकर नशा मुक्त भारत अ...