कटिहार, मार्च 11 -- समेली,एक संवाददाता समेली प्रखंड में इस वर्ष खीरे की लहलहाती फसल ने किसानों में नई उम्मीद जगा दी है। परंपरागत खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से परेशान किसान अब नकदी फसलों की ओर रुख कर रहे हैं। जिसमें खीरे की खेती प्रमुख रूप से सामने आ रही है। इस बार क्षेत्र में खीरे की अच्छी पैैदावार देखकर किसानों में खासा उत्साह है और उन्हें बेहतर उत्पादन व अच्छी आमदनी की संभावना नजर आ रही है।मलहरिया पंचायत के किसानसुभाष कुमार हिटलर, निरंजन कुमार मंडल, अजय मंडल, विजय मंडल, मदन मंडल एवं चंदन कुमार आदि कई किसानों ने उन्नत तरीके से खीरे की खेती की है। किसानों ने मुख्य रूप से स्वर्ण शीतल किस्म का खीरा लगाया है, जो अधिक उपज देने के लिए जानी जाती है और बाजार में इसकी मांग भी अच्छी रहती है। किसानों के अनुसार खीरे की बुआई जनवरी माह में करना ...