कटिहार, मई 1 -- समेली ,एक संवाददाता एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू हो गया। पहले दिन छोहार पंचायत के मध्य विद्यालय छोहार, डुमर पंचायत के मध्य विद्यालय डुमर और मलहरिया पंचायत के मध्य विद्यालय मलहरिया में 14-15 वर्ष की बालिकाओं को टीका लगाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली की कार्ययोजना के अनुसार विद्यालय समय सुबह 6:30 से 12:30 बजे तक टीकाकरण किया गया। इसके बाद टीमों ने पंचायत स्तर पर चिन्हित अन्य स्थलों पर भी लक्षित बालिकाओं का टीकाकरण किया।अभियान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार यादव के निर्देशानुसार कार्यक्रम संचालित हो रहा है। उन्होंने बताया कि तय तिथियों के अनुसार सभी विद्यालयों में टीकाकरण कर लक्ष्य पूरा किया जाएगा। इसके लिए चिकित्सा पदाधिकारी, एएनएम और डाटा ऑपरेटर की टीमों को जिम्मेदारी दी गई है। टीकाकरण के साथ विद्यालयों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.