समेकित व नवीनतम कृषि प्रौद्योगिकी को अपनाएं किसान : उपायुक्त
चाईबासा, मई 28 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने किसानों को कृषि, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता और उद्यान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर, अपनी आमदनी बढ़ाने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता हैं, जो अपने परिश्रम से कृषि कार्य में अहम भूमिका अदा करते हैं। उपायुक्त बुधवार को पिल्लई हाल में आयोजित जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला में बोल रहे थे। उन्होंने किसानों को समेकित व नवीनतम कृषि प्रौद्योगिकी को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यशाला में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने किसानों को सामान्य से कम वर्षा होने की स्थिति में आकस्मिक फसल योजना के आधार पर खेती करने की सलाह दी। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने जिले के कृषकों को वन उत्पाद यथा महुआ, करंज, चिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.