गंगापार, अप्रैल 4 -- राजकीय समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय गेदुराही के बच्चों ने स्कूल चलो रैली निकाल निकाल लोगों को नवीन सत्र के बारे में जानकारी दी। विद्यालय से निकली रैली गेदुराही सहित विभिन्न गांवों को गई। रैली में मौजूद प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार ने अभिभावकों से कहा कि स्कूल का नया सत्र शुरू हो गया है। सभी अपने बच्चों का नामांकन करवाएं। रैली के बाद स्कूल के बच्चों को मुख्यमंत्री के द्वारा स्कूल चलो रैली का सजीव प्रसारण दिखाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...