किशनगंज, अप्रैल 2 -- किशनगंज। कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह (बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर) के दूरदर्शी नेतृत्व और डॉ. के. सत्यनारायण (सह-अधिष्ठाता एवं प्राचार्य, डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय) के कुशल मार्गदर्शन से, डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय में 2 अप्रैल से 16 अप्रैल, 2026 तक "उर्वरक विक्रेताओं के लिए एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन" विषय पर 15 दिवसीय स्व-वित्तपोषित आवासीय प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम का 14 और 15 बैच गुरुवार से शुरू हो गया है। यह प्रशिक्षण पाठ्यक्रम मृदा विज्ञान विभाग के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण प्रकोष्ठ, डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. एस.के. दत्ता ने मुख्य अतिथि डॉ. पी. डी. माने, (विश्वविद्यालय प्रोफेसर, कीट विज्ञान विभाग, डीकेएसी) को पौधा भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ...