समेकित जन अभियान के तहत हुई सफाई
भदोही, जून 9 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। पंचायत राज विभाग की ओर से मंगलवार को समेकित जन कल्याण अभियान के तहत माधोसिंह बाजार में साफ-सफाई किया गया। ग्रामीणों को सफाई के महत्व के बारे में बताया। बीमारी से बचाव को सफाई का कितना महत्व है, इस विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान जिला समन्वयक स्वच्छता सरोज पांडेय ने बताया कि 14 जून तक चलने वाले इस अभियान के तहत साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके बाद, 14 से 16 जून तक सभी विकास खंडों में तीन दिवसीय जनकल्याण मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले का मुख्य उद्देश्य सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं से वंचित रह गए पात्र लाभार्थियों को चिह्नित करना और उन्हें लाभ पहुंचाना है। यह भी पढ़ें- 14 से 16 जून तक लगेगा जन कल्याण शिविर 10 जून को भदोही ब्लॉक क्षेत्र के पिपरिस वनवासी बस्ती में साफ-सफाई की जाएगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.