समेकित खेती अपनाकर बढ़ाएं आय,कृषि आधारित स्वरोजगार पर दें जोर : डीसी
गुमला, मई 20 -- गुमला प्रतिनिधि। नगर भवन गुमला में बुधवार को जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो और जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कर्मशाला में जिले के सभी प्रखंडों से पहुंचे करीब 550 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के पदाधिकारी, कृषि सेवा विस्तार कर्मी और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बदलते मौसम और अल-नीनो के प्रभाव से निपटने की तैयारीकार्यक्रम की जानकारी कर्मशाला के दौरान कृषि, पशुपालन, बागवानी, भूमि संरक्षण, मत्स्य, डेयरी विभाग और जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक द्वारा किसानों के हित में तैयार वार्षिक कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। साथ ही मौसमीय बदलाव और प्राकृतिक परिस्थितियों को देखते हुए आकस्मिक योजना भी साझा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.