बिहारशरीफ, दिसम्बर 14 -- हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव : समेकित कृषि अनुसंधान केंद्र : कलम तकनीक से तैयार होंगे फलदार पौधे कम समय में फल देंगे आंवला और बेल के पौधे तो किसानों की बढ़ेगी आमदनी हाईटेक नर्सरी में तैयार होंगे सब्जियों के उन्नत पौधे, अनुदान पर मिलेंगे पॉली हाउस में बेमौसम खेती और इंटीग्रेटेड फार्मिंग का लाइव डेमो देखेंगे किसान कम पानी में बंपर पैदावार के लिए ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई का मिलेगा मंत्र सीएम की घोषणा उतर रही धरातल पर, सरमेरा में विकसित हो रहा अनुसंधान केंद्र फोटो अनुसंधान : सरमेरा के समेकित कृषि अनुसंधान केंद्र में बनाये गये पॉली हाउस का मुआयना करते पौधा संरक्षण के सहायक निदेशक राकेश कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। नालंदा के साथ ही सूबे के किसानों के लिए अच्छी खबर है। सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौ...