समृद्ध हस्तकरघा और वस्त्र विरासत को दिलाएंगे वैश्विक पहचान : संजय यादव
रांची, जुलाई 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत टेक्स 2026 में उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने मंगलवार को झारखंड पवेलियन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि हमारी पहचान केवल राज्य की सीमाओं तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि देश और दुनिया तक पहुंचनी चाहिए। राज्य की समृद्ध हस्तकरघा और वस्त्र विरासत को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाकर झारखंड सरकार राज्य में रोजगार के अधिक अवसर सृजित करना चाहती है, ताकि युवाओं को रोजगार की तलाश में बाहर न जाना पड़े। रोजगार बढ़ेगा तो झारखंड का विकास भी नई गति से आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम में उद्योग विभाग के निदेशक विशाल सागर, अपर सचिव प्रीति सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस आयोजन में देश-विदेश के नीति निर्माता, निर्यातक, वैश्विक खरीदार, निवेशक, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.