पटना, फरवरी 3 -- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने कहा है कि यह समृद्ध बिहार के संकल्प को जमीन पर उतारने वाला बजट है। यह रोजगारोन्मुखी विकसित बिहार के संकल्पों को पूरा करेगा। यह महिला विकासोन्न्मुखी महिला स्वाभिवान को बढ़ाने वाला बजट है साथ ही यह बजट इंफ्रास्ट्रक्चर, कृषि, सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार और सशक्तिकरण को समान प्राथमिकता दी गई है। बिहार के हर वर्ग हर क्षेत्र के विकास का ध्यान में रखकर संतुलित बजट पेश किया गया है। मंत्री ने कहा कि इस बजट से बिहार विकास की नई उड़ान भरेगा और आने वाले समय में देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा। बजट में राज्य में 5 नए एक्सप्रेस वे के निर्माण का प्रावधान किया गया है। साथ ही सभी सिंगल लेन सड़कों को चरणबद्ध तरीके से डबल लेन में बदलने की योजना मंजूर की गयी है। इससे न क...