समृद्ध ने गोल्फ में जीता कांस्य पदक
देहरादून, अगस्त 17 -- देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) के गोल्फर समृद्ध चंद ठाकुर ने चंडीगढ़ में आयोजित आईजीयू नार्थ जोन गोल्फ टूर्नामेंट 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। समृद्ध ने प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल हुआ। स्कूल लौटने पर समृद्ध का भव्य स्वागत किया गया। बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने उसे शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गोल्फ कठिन खेल है, जिसमें धैर्य और अनुशासन की आवश्यकता होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि समृद्ध ठाकुर गोल्फ की दुनिया में स्कूल और प्रदेश का नाम रोशन करेगा। स्कूल प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने समृद्ध को शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.