गोरखपुर, फरवरी 28 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। सूबे के ग्रामीण क्षेत्रों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से, 'समृद्ध ग्राम पंचायतों' का विकास किया जा रहा है। भारतनेट के ब्रॉडबैंड इंफ्रास्ट्रक्चर का लाभ उठाते हुए इन पंचायतों को डिजिटल हब में बदला जा रहा है। इसमें गोरखपुर मंडल के देवरिया जनपद के 05 ग्राम पंचायतें, गोरखपुर की 07 ग्राम पंचायतें, कुशीनगर की 04 और महराजगंज जनपद की 07 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इन समृद्ध ग्राम पंचायतों में 'डिजिटल एक्सेस कमेटी', ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में गठित की गई है। समिति में ग्राम सचिव, स्कूल के अध्यापक, प्रतिष्ठित व्यक्ति, भारत नेट उद्यमी आदि सदस्य होंगे। यह समिति सुनिश्चित करेगी कि ग्रामीणों को टेली-मेडिसिन (ई-संजीवनी), स्मार्ट शिक्षा, ई-गवर्नेंस (आय जाति प्रमाण पत्र, खतौनी), और कृषि (मौसम और फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.