मुजफ्फरपुर, जनवरी 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। समृद्धि यात्रा और सरस्वती पूजा पर विधि व्यवस्था संभालने के लिए मुख्यालय से पुलिस बल जिले में आएंगे। अगले 23 जनवरी को सरस्वती पूजा है और इसी दिन मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा पर मुजफ्फरपुर आने वाले हैं। जिले में पुलिस बल के आवासन को लेकर 10 स्कूल चिन्हित किए गए हैं। इसको लेकर एसएसपी ने डीएम को पत्र के साथ संबंधित स्कूलों की सूची भेजी है। स्कूलों को 22 से 24 जनवरी तक पुलिस बल के आवासन के लिए आवंटित किया गया है। जिन स्कूलों में पुलिस बल का आवासन होगा, उसमें राधा देवी हाईस्कूल, महेश भगत बनवारी लाल इंटर कॉलेज, मनोरमा उच्च विद्यालय, अहियापुर, हाईस्कूल छपरा कांटी, मवि पुनास चतुरी, अहियापुर, उच्च विद्यालय द्रोणपुर, अहियापुर, कफेन हाईस्कूल, उत्क्रमित मवि सहबाजपुर, मवि बोचहां, उच्च विद्यालय, बोचहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.