बक्सर, अप्रैल 11 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर सीओ राहुल कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में व्यवधान पैदा करने सहित कई अन्य आरोप हैं। इस आशय का पत्र राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से जारी कर दिया गया है। सीओ श्री कुमार पर उप मुख्यमंत्री सह विभागीय मंत्री के जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में भाग नहीं लेने, हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने, लक्ष्य के मुताबिक राजस्व वसूली नहीं करने और जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को विफल करने का प्रयास करने सहित कई आरोप हैं। इस मामले में उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही का आदेश अलग से जारी किया जाएगा। निलंबन की अवधि में पूर्णियां का आयुक्त कार्यालय उनका मुख्यालय होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...