कटिहार, मार्च 12 -- कटिहार, वरीय संवाददाता समृद्धि यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को कटिहार आएंगे। इस दौरान वे जिले में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करने के साथ क्षेत्र भ्रमण, समीक्षा बैठक और जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है और कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर 12:50 बजे कटिहार प्रखंड के तीनगछिया स्थित बीज गुणन प्रक्षेत्र के मैदान में बनाए गए अस्थायी हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद वे सड़क मार्ग से 12:55 बजे कृषि उत्पादन बाजार समिति (विघटित), तीनगछिया पहुंचेंगे। यहां बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा फेज-02 के तहत बाजार समिति के जीर्णोद्धार ...