पटना, जनवरी 23 -- जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि 16 जनवरी से प्रारंभ हुई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा प्रदेश की जनआकांक्षाओं के अनुरूप जनकल्याण एवं समावेशी विकास के लक्ष्यों को साकार करने की दिशा में प्रभावी ढंग से आगे बढ़ रही है। बिहार को देश के टॉप टेन विकसित राज्यों में शामिल करना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लक्ष्य है। उनके अब तक के शासन का ट्रैक रिकॉर्ड यह प्रमाणित करता है कि वे जो लक्ष्य तय करते हैं, उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा भी करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...