मधेपुरा, मार्च 8 -- मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता। मुख्य नीतीश कुमार की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर संशय दूर हो गया है। सीएएम 10 मार्च को समृद्धि यात्रा पर मधेपुरा पहुंचेंगे। मधेपुरा में समृद्धि यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे रात में अपने मित्र एमएलसी ललन सर्राफ के आवास पर रात्रि विश्राम करेंगे। सीएम की समृद्धि यात्रा को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री 10 मार्च को वे मधेपुरा में समृद्धि यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। पहले सुपौल में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे मधेपुरा पहुंचेंगे। माधेपुरा में पुलिस लाइन का लोकार्पण करने के बाद सीएम बीएनएमयू के नॉर्थ कैंपस में कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वे रात्रि विश्राम मधेपुरा में अपने म...