पूर्णिया, मार्च 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में मुख्यमंत्री की तथाकथित समृद्धि यात्रा को लेकर सियासी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। राष्ट्रीय जनता दल के जिला प्रवक्ता डॉ. आलोक राज ने इस यात्रा पर तीखा प्रहार किया है। उनका कहना है कि जिस यात्रा को विकास और समृद्धि का प्रतीक बताकर जनता के सामने प्रस्तुत किया गया। वह वस्तुतः सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग और दिखावे की राजनीति का एक और अध्याय बनकर रह गई है। डॉ. आलोक राज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस प्रदेश में आम आदमी अपने घर का चूल्हा जलाने के लिए जूझ रहा हो, जहां गैस की किल्लत से कई घरों में चूल्हे ठंडे पड़ चुके हों, वहां सत्ता का यह भव्य काफिला जनता के जख्मों पर मरहम नहीं बल्कि नमक छिड़कने जैसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि समृद्धि यात्रा के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई को खर्च किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.