जहानाबाद, मार्च 22 -- लगभग 90 करोड़ रुपये की लागत से 250 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे सीएम अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के लिए अलग से एक बड़ा मंडप तैयार किया गया है अरवल, हिन्दुस्तान टीम। अरवल के इटवा और बेलखारा में सोमवार को प्रस्तावित मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासनिक स्तर पर अंतिम रूप से तैयारियों की समीक्षा कर ली गई है। सभा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभा स्थल पर विशेष हेलीपैड का निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही आम लोगों के लिए विशाल सभा मंडप बनाया गया है, जहां हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के लिए अलग से एक बड़ा मंडप तैयार किया गया है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री म...