कटिहार, मार्च 13 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि समृद्धि यात्रा के दौरान प्राणपुर प्रखंड के बड़झल्ला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वागत में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक संथाली नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कुरसेला और मनिहारी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं की इस आकर्षक प्रस्तुति ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में संथाली लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। ताल और लय के साथ प्रस्तुत किए गए इस नृत्य ने पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया। छात्राओं के आत्मविश्वास और तालमेल को देखकर उपस्थित लोग भी तालियां बजाने को मजबूर हो गए। प्रस्तुति से प्रभावित होकर मुख्यमंत्री ने छात्राओं की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि इस त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.