किशनगंज, मार्च 9 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 11 मार्च को अपनी 'समृद्धि यात्रा' के क्रम में किशनगंज जिले का दौरा करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वे करीब दो घंटे तक ठाकुरगंज में रुकेंगे। इस दौरान वे विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे, जनसभा को संबोधित करेंगे तथा विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर किशनगंज जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है और सुरक्षा से लेकर मंच व सभा स्थल तक की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सीएम के आगमन को लेकर ठाकुरगंज के पॉवरग्रिड के समीप हैलीपेड का निर्माण किया जा रहा है।ठाकुरगंज स्थित पावरग्रिड में करेंगे समीक्षा बैठकमुख्यमंत्री का कार्यक्रम ठाकुरगंज स्थित पावर ग्रिड परिसर से शुरू होगा, जहां वे अधिकारियों के साथ समीक्षा बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.