भागलपुर, जनवरी 23 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने गुरुवार को समीक्षा भवन में समृद्धि यात्रा-2026 के सफल आयोजन को लेकर मातहत पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान 16 जनवरी से शुरू मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रथम चरण की समृद्धि यात्रा पर चर्चा की गई। डीएम ने कहा कि पहला चरण पश्चिम चंपारण से शुरू होकर वैशाली जिले में 24 जनवरी को समाप्त होगा। सीएम दूसरे चरण में फरवरी के दूसरे पखवाड़ा में भागलपुर पहुंचेंगे। यात्रा के दौरान जिन बिंदुओं को लेकर समृद्धि यात्रा की तैयारी को लेकर मुख्यालय से उपलब्ध कराए गए प्रपत्र पर संबंधित पदाधिकारियों के साथ बिंदुवार समीक्षा की गई। कुल 32 बिंदुओं पर संबंधित विभागों से प्रतिवेदन की मांग की गई। जिनमें सात निश्चय-2, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, विद्युत शवदाह गृह, प्रखंडों में मोक्षधाम, ...