मधुबनी, जनवरी 23 -- झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संभावित समृद्धि यात्रा के तहत 27 जनवरी को अड़रिया संग्राम पहुंचेंगे और आम सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां काफी तेज कर दी गई हैं। शुक्रवार को डीएम आनंद शर्मा ने अड़रिया संग्राम स्थित पंचायत सरकार भवन के सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान डीएम ने मुख्यमंत्री के हेलीपैड, सुरक्षा व्यवस्था,हेलीपैड से सभा स्थल तक आवागमन मार्ग,आपात स्थिति से निपटने की तैयारी समेत सभी बिंदुओं की विस्तृत जानकारी ली। सभा स्थल पर मंदिर के बगल से आम लोगों के लिए एक नया मार्ग बनाने का निर्णय लिया गया,वहीं वैकल्पिक रास्तों पर भी गंभीरता से चर्चा हुई। सभा स्थल के समीप विभागीय स्टॉल लगाने को लेकर भी अधिका...