अररिया, मार्च 8 -- अररिया, संवाददाता राज्य में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम का एक दिलचस्प पहलू सामने आया है। जहां एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना लगभग तय हो चुका है। उनके पुत्र निशांत रविवार को औपचारिक रूप से जदयू में शामिल हो गए। माना जा रहा था कि राज्यसभा के लिए नामांकन करने के बाद नीतीश कुमार कुछ दिन आराम से बिताना चाहेंगे। पर ऐसा होता नहीं दिख रहा। वो अब भी एक मुख्यमंत्री की भूमिका पूरी सक्रियता से निभाते नजर आ रहे हैं। इसका एक उदाहरण उनके तीसरे चरण की समृद्धि यात्रा की घोषणा है। नीतीश कुमार 10 मार्च से राज्य में पांच दिवसीय समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे। इसकी पुष्टि मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी के उस पत्र से होती है जो उनके स्तर से जिलों के डीएम सहित प्रमंडल और राज्य स्तरीय वरीय अधिकारियों को रविवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.