लखीसराय, मार्च 19 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कजरा सोलर प्लांट परिसर में आज यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सुविधा को लेकर जिले वासी को बड़ी सौगात देने वाले हैं। जिले के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी पहल होने जा रही है। सीएम समृद्धि यात्रा के दौरान आज जिले में 39 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का शिलान्यास करेंगे। इन स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से खासकर ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सा सुविधा का विस्तार होगा। डीपीएम सुधांशु नारायण लाल ने बताया कि लगभग 20 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से जिले के विभिन्न प्रखंड में इन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। स्वास्थ्य केंद्र निर्माण से ग्रामीण को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा उनके नजदीक ही उपलब्ध होगा।जिससे उन्हें दूर-दराज के अस्पताल पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.