बेगुसराय, मार्च 11 -- बीहट, निज संवाददाता। असुरारी बियाडा परिसर में 14 मार्च को होने वाली मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा की तैयारी का जायजा लेने मुंगेर आयुक्त प्रेम सिंह मीणा बुधवार को पहुंचे। कार्यक्रम की सारी तैयारी 13 मार्च तक पूरी कर लेने का निर्देश कमिश्नर ने डीएम समेत अन्य अधिकारियों को दिया। आयुक्त ने हैलीपड स्थल से लेकर सभा स्थल तक का मुआयना किया। मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा की तैयारी युद्धस्तर पर की जा रही है। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के द्वारा कई हजार की योजाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी किया जाना है। तैयारी की मॉनिटरिंग डीएम श्रीकांत शास्त्री समेत अन्य अधिकारी लगातार कर रहे हैं। बियाडा परिसर में कैंप कर जिला प्रशासन के अधिकारी तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे हैं। मैदान के समतलीकरण से लेकर पंडाल व विभिन्न विभागों के स्टॉल नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.