मुंगेर, मार्च 20 -- मुंगेर, राजेश कुमार। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान मुंगेर जिले को 119 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दी। उन्होंने रिमोट के माध्यम से कुल 78 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें 87 करोड़ की 52 योजनाओं का लोकार्पण और 32 करोड़ की 26 नई योजनाओं की आधारशिला शामिल है। गुरुवार को मुंगेर के साफियाबाद हवाई अड्डा परिसर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में हुंकार भरते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास की गति अब और तेज होगी। उन्होंने घोषणा की कि अगले पांच वर्षों में बिहार के एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अब तक 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और 40 लाख को रोजगार दिया जा चुका है। मुंगेर के विकास पर चर्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.