पूर्णिया, मार्च 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान शहर में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इसके एसपी स्वीटी सहरावत ने पुलिस के अधिकारियों के साथ सीएम के कार्यक्रम स्थलों सहित विभिन्न मार्गों का निरीक्षण लिया एवं पुलिस पदाधिकारियों एवं बलों की प्रतिनियुक्ति को लेकर निर्देश दिया। सीएम पूरण देवी स्थान पहुंचेंगे। यहां पूजा-अर्चना के बाद डेयरी मत्स्य पशु पालन विभाग के कार्यालय परिसर में योजनाओं से संबंधित स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए इन्दिरा गांधी स्टेडियम पहुंचेंगे। इसके बाद रंगभूमि मैदान से विदा होंगे। इस दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर खाका तैयार करने में पुलिस लगी हुई है। शहर में विभिन्न मार्गों के साथ- साथ कार्यक्रम स्थलों तक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला को आईजी के स्तर से अत...