समृद्धि माहेश्वरी ने डिबेटिंग यूनियन की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक
हापुड़, अगस्त 19 -- हापुड़ शहर निवासी कक्षा 8 की छात्रा समृद्धि माहेश्वरी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित हार्वर्ड कॉलेज डिबेटिंग यूनियन वर्ल्ड स्कूल्स इंडिया इनविटेशनल 2026 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। जिसके बाद जिले के अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाईयां दी हैं। समृद्धि माहेश्वरी गाजियाबाद के गुरूकुल द स्कूल की छात्रा है और हापुड़ शहर के प्रसिद्ध कपड़ा व्यवसायी एवं सरस्वती बाल मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हापुड़ के अध्यक्ष विजेंद्र माहेश्वरी की परपौत्री, प्रसिद्ध कपड़ा व्यवसायी माधव माहेश्वरी की पुत्री हैं। समृद्धि ने 14 से 16 अगस्त 2026 तक जयपुर राजस्थान में आयोजित उक्त प्रतियोगिता में भाग लेकर कांस्य पदक जीता। यह भी पढ़ें- Bagpat News: सर्वोदय के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में मचाया धमाल, 3 स्वर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.