अलीगढ़, मार्च 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आयकर विभाग आगरा व अलीगढ़ की टीम ने बुधवार को लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित समृद्धि ज्वैलर्स पर सर्व की कार्रवाई की। अलीगढ़ के अलावा मथुरा समेत अन्य स्थानों पर सर्वे की कार्रवाई एक साथ चल रही है। सर्वे के दौरान शोरूम को बंद कर दिया गया। आयकर विभाग के अफसरों के वाहन बेसमेंट पार्किंग में खड़े रहे। समृद्धि ज्वैलर्स पर बुधवार सुबह आयकर विभाग की आगरा व अलीगढ़ की संयुक्त टीम ने सर्वे की कार्रवाई शुरू की। आयकर विभाग की टीम के आने के कुछ देर बाद ही शोरूम को बंद कर दिया गया। ग्राहकों की आवाजाही के कारण सर्वे में व्यवधान पैदा हो रहा था। जिसको लेकर शटर गिरा दिया गया। बंद शटर के भीतर आयकर विभाग के अफसर सर्वे की प्रक्रिया को पूरी करते रहे। खरीद बिक्री से जुड़े दस्तावेज, कंप्यूटर, लेखा रजिस्टर, एकाउंट बुक, लेजर समे...