लखनऊ, मार्च 16 -- फोटो-- वेटलिफ्टिंग में दमदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता संपन्नलखनऊ, संवाददाता। क्षेत्रीय खेल कार्यालय की देखरेख में सोमवार को आयोजित हुई जिला स्तरीय जूनियर भारोत्तोलन (महिला व पुरुष) प्रतियोगिता शहर भर के खिलाड़ियों ने दम दिखाया। बालिका यूथ ग्रुप में समृद्धि (44 किग्रा) और अरुंधती (48 किग्रा) ने दमदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। यूथ बालक ग्रुप में पीयूष यादव (56 किग्रा) और जूनियर ग्रुप में निकित कुमार (60 किग्रा) ने धमक दिखाई और पहला स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में 75 खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया और बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विजेताओं को जिला लखनऊ भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष संजीव गुसाई और उप क्रीड़ा अधिकारी अरविंद सिंह ...