मैनपुरी, मार्च 16 -- शहर के क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान में आईसीआरपी ड्राइव के एसएम बीके का 9 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण में जनपद फिरोजाबाद की महिला प्रशिक्षार्थी प्रतिभाग कर रही हैं। प्रशिक्षण का आयोजन दो सत्रों में किया जा रहा है। दोनों सत्रों में कुल 88 महिला प्रतिभागी प्रतिभाग कर रही हैं। सोमवार को प्रशिक्षण के आठवें दिन महिलाओं ने क्षेत्र के ग्राम सिंकदरपुर का भ्रमण किया और ग्रामीण महिलाओं को समूह से जोड़ा। क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान के आचार्य सर्वेश कुमार शंखवार ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आईसीआरपी ड्राइव का 9 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को समूह से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। वहीं प्रसार प्रशिक्षण अधिकारी डा. विज...