समूह सखियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की
सहारनपुर, जून 15 -- सहारनपुर। जनता देश संगठन के नेतृत्व में सोमवार को समूह सखी महिलाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि समूह सखी महिलाएं वर्षों से विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, लेकिन उन्हें केवल 800 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है, जो वर्तमान महंगाई के दौर में पर्याप्त नहीं है। संगठन ने आरोप लगाया कि महिलाओं से विभिन्न विभागों के कार्य लिए जाते हैं, लेकिन मानदेय में कोई वृद्धि नहीं की गई। संगठन ने बताया कि पिछले 22 महीनों से इस मांग को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदर्शन में सुरेश कुमार (फौजी), एडवोकेट पिंकी पवन शिंदे, बबीता कश्यप, सुभाष बर्मन, सौरभ सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.