अंबेडकर नगर, दिसम्बर 11 -- दुलहूपुर, संवाददाता। बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान ने गुरुवार को ब्लॉक जलालपुर परिसर में नि:शुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। बीडीओ जलालपुर दिनेश राम के निर्देशन में आयोजित शिविर में स्वयं सहायता समूह की सखियों को बेकरी निर्माण एवं संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के दौरान बड़ौदा आरसेटी की प्रशिक्षक कुसुम वर्मा ने बेकरी उत्पादों के निर्माण की प्रक्रिया, सामग्री चयन, गुणवत्ता नियंत्रण और छोटे स्तर पर उद्योग शुरू करने की तकनीक पर विस्तृत जानकारी दी। वहीं मो. हसन ने बेकरी यूनिट स्थापित करने के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं, मशीनरी, सुरक्षा मानकों और बाजार से जुड़ाव की जरूरतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने समूह सखियों को आत्मनिर्भरता एवं स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण शिविर में गीता देवी, मालती, स्नेह ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.