समूह सखियों ने आठ सूत्री मांगों का सौंपा ज्ञापन
कौशाम्बी, सितम्बर 21 -- जिले की समूह सखियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी को सौंपा। इस दौरान उन्होंने बताया कि समूह सखियां ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने, समूहों के संचालन, बैठकों, अभिलेखों के रखरखाव और आजीविका संबंधी कार्यों में भूमिका निभा रही हैं। इसके बावजूद वर्तमान मानदेय जिम्मेदारियों की तुलना में कम है। समूह सखियों ने मानदेय दो हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह करने, उन्हें स्थायी करने और स्वास्थ्य बीमा के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा देने की मांग की है। इसके अलावा ऑनलाइन कार्य के लिए स्मार्टफोन या टैबलेट उपलब्ध कराने, मानदेय सीधे खाते में भेजने, मोबाइल रिचार्ज की व्यवस्था करने और हर माह मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने की बात कही है। कार्य के दौरान समूह सखी की दुर्घटना में मृत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.