कन्नौज, अप्रैल 6 -- विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में संचालित स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी समूह सखियों के मोबाइल अब डिजिटल युग के नए पड़ाव पर पहुंच गए हैं। इनके मोबाइल में कर्मयोगी ऐप अपलोड कराया जा रहा है। साथ ही उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि इस ऐप के माध्यम से ऑनलाइन प्रशिक्षण लेकर डिजिटल प्रमाण पत्र प्राप्त करें। सोमवार को ब्लॉक सभागार में विशेष बैठक आयोजित की गई। इस दौरान ब्लॉक मिशन मैनेजर रोली और कंप्यूटर ऑपरेटर भंवर सिंह ने स्वयं सहायता समूह की समूह सखियों के मोबाइल फोन में कर्मयोगी ऐप डाउनलोड व अपलोड किया। सखियों को ऐप का पूरा परिचय दिया गया तथा इसके उपयोग की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। बैठक में बताया गया कि कर्मयोगी ऐप केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का हिस्सा है। इसके जरिए ग्रामीण महिलाएं विभिन्न कौशल विकास कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.